बाढ़ में सुबह 7 बजे ही सड़क पर उतरे बंद समर्थक, NH 31 को किया जाम

बाढ़ (अखिलेश्वर सिन्हा)। बाढ़ अनुमंडल के बाढ़, मोकामा, अथमलगोला में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आहूत भारत बन्द में राजद, सीपीआई, सीपीएम, माले एवं जाप के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाढ़ में बन्द का असर देखा गया। एन एच 31 को सुबह 7 बजे से विभिन्न दलों के द्वारा जाम रखा गया। जिसमें आने जाने वाली सभी गाड़ियोंं की लम्बी कतारें लग गई। उधर जाप एवं सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने सुबह मोकामा-पटना शटल गाड़ी को बाढ़ स्टेशन में एक से दो घण्टे तक रोक रखा। बाढ़ स्टेशन के जीआरपी को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को आगे बढाया गया। सुबह सात बजे से ही कार्यकर्ताओं ने जलगोविंद चौक को जाम कर दिया। जिसकी अगुवाई राजद नेत्री मधु सिंह ने की।

वहीं राजद के कार्यकर्ता एनएच 31 पर चादर बिछाकर बैठ गए। यहां राजद के बाढ़ प्रखंड के अध्यक्ष राजीव कुमार चुन्ना, राजद के जिला प्रवक्ता मिथिलेश यादव, निरंजन प्रसाद, पंकज कुमार, श्याम सुन्दर यादव, राम निवास यादव, मो. फिरोज अहमद, अंशु कुमारी,कांग्रेस के पटना ग्रामीण के अध्यक्ष सतेन्द्र बहादुर सिंह, विजय सिंह, सतीश प्रसाद सिंह, सीपीआई के विनय कुमार शर्मा, सीपीएम के राम नरेश सिंह, भाकपा माले के श्रीकांत शर्मा के अलावा विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

About Post Author

You may have missed