अखंडवासिनी मंदिर बाबा विशाल तिवारी के नेतृत्व में बिहार के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए दर्जनों श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या का किया दर्शन
गुवाहाटी/पटना।गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या के दर्शन को दर्जनों श्रद्धालुओं का जत्था अखंडवासिनी माता मंदिर के पुजारी बाबा विशाल तिवारी के नेतृत्व में गुवाहाटी पहुंचे। अंबुबाची के पश्चात पट खुलने पर सभी श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या के दर्शन का लाभ उठाया।

बताते चले कि अंबुबाची में मां का पट बंद होने के पश्चात आज ही पुनः मां कामाख्या मंदिर के पट खुले और इस दौरान दर्शन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दौरान उनके साथ बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, सहित अन्य श्रद्धालुगण मौजूद रहें।

