पटना के आलावा प्रदेश में कही नही बढेगा ऑटो का किराया, ऑटो रिक्शा संघ ने लिया फैसला

पटना। राजधानी में आटो किराया बढ़ाए जाने को लेकर आटो व ई रिक्शा रिक्शा संघ में अंतरविरोध है। कोई मनमाने तरीके से किराया बढ़ाने को गलत तो कुछ संघ राजधानी में आटो चालकों द्वारा स्थानीय किराया दो किलोमीटर तक सात की जगह 10 रुपये लेने को तर्कसंगत बता रहे हैं। वही आटो रिक्शा संघ के पदाधिकारी ने कहा कि सभी रूटों पर पहले की तरह आटो किराया रहेगा। यदि ज्यादा किराया वसूला जाता है तो लोग पुलिस के साथ ही आटो संघ के मोबाइल नंबर 8409352222 और 7488106369 पर भी शिकायत कर सकते हैं। आटो चालकों द्वारा मनमाना किराया लेने के मसले पर पाटलिपुत्र बस टर्मिनल बैरिया में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पटना जिला आटो रिक्शा चालक संघ सीटू के महासचिव बिजली प्रसाद ने की। इसमें बिहार राज्य आटो रिक्शा टैंपो चालक संघ एक्टू के महासचिव मुर्तजा अली और उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा सहित आटो चालक नेता चुन्नू सिंह, संजय सिंह व रमेश प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

इस संबध में बिहार राज्य आटो रिक्शा टैंपो चालक संघ एक्टू के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने कहा कि राजधानी छोड़ अन्य सभी रूटों पर पहले की तरह आटो किराया लिया जाएगा। यदि कोई भी आटो चालक यात्रियों से अधिक किराया लेता है अथवा यात्रियों के साथ बदसलूकी करने का दोषी पाया जाता है तो तो उनके खिलाफ संघ करवाई करेगा। उधर, ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष चुन्नु सिंह ने कहा कि संगठन ज्यादा किराया वसूले जाने का विरोध करता है। हालांकि, भ्रांति फैलाने के लिए संघ के नाम पर ज्यादा किराया लेने संबंधी पर्चा छापा गया है। उस पर्चे को आटो चालकों के बीच वितरित किया जा रहा है। यह जालसाजी पूर्ण कार्रवाई है।

About Post Author

You may have missed