दुर्गा पूजा पर झारखंड में नक्सली हमले का अलर्ट जारी, राज्य में 6 जगहों के बॉर्डर किये जायेगें सील

जमशेदपुर। दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश में नक्सली हमले की आशंका व्यक्त की गयी है। आदेश में कहा गया है कि शहर के बाहरी छोर पर स्थित बिरसानगर, गोविंदपुर, सुंदरनगर, परसुडीह, बागबेड़ा, मानगो, एमजीएम, आजादनगर बार्डर सीलिंग के लिए प्रतिनियुक्त बल नक्सलियों के अचानक हमले से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतेंगे। वही पारडीह चौक, डिमना चौक, मानगो ब्रिज चेकिंग गार्ड, खरकई ब्रिज, कदमा टोल ब्रिज तथा दोमुहानी में शहर सीलिंग के लिए 12 सशस्त्र हवलदार और 48 पुलिस बल को लगाया गया है। इसके अलावा आठ पदाधिकारियों को लगाया गया है।

About Post Author

You may have missed