PATNA : युवक की मौत की अफवाह में पालीगंज का बिगड़ा माहौल, झूठी अफवाह की पुष्टि के बाद सुधरे हालात

पालीगंज, पटना। उपद्रव के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल एक उपद्रवी की इलाज के दौरान मौत होने की झूठी अफवाह फैलते ही रविवार को स्थानीय बाजार की माहौल खराब हो गया। वही अफवाह को झूठी होने की पुष्टि कर पालीगंज एएसपी ने माहौल को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार गयी बीते शुक्रवार को पालीगंज में अग्निपथ योजना को लेकर उपद्रवियों ने जमकर तांडव किया था। इसमे पुलिस की दो और राज ट्रांसपोर्ट की एक बस को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। वही प्रखण्ड कार्यालय के निर्वाचन कार्यालय व गोडाउन में भी आग लगा दिया था। साथ ही पुलिस थाने में घुसकर पुलिस पर भी पथराव कर कई पुलिसकर्मियों को भी घायल कर दिया था। उसी दौरान पुलिस ने भी उपद्रवियों की जमकर धुनाई की थी। इसमे पिपरदाहा का चंदन कुमार को गंभीर चोटें आई थी। उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पीएमसीएच भेज दिया था। उसी की मौत की झूठी खबर दोपहर बाद अचानक नगर बाज़ार में तैरने लगी। उसके बाद बाजार की माहौल बिगड़ने लगी। ब्यवसायी अपनी दुकाने बन्द करने लगे। बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस प्रशासन भी चौकन्नी हो गयी तथा बाजार में मोर्चा संभाल लिया। बाद में पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने अफवाह की सत्यता की जांच कराई तो यह कोरा झूठ निकला।

वही इसके बाद एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बयान जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर कान नहीं देने की अपील की तब जाकर बाज़र का माहौल शांत हुआ। वही आंदोलन से उपजी स्थिति के बारे में पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने दुल्हीन बाजार थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर गड़ाए हुए है। अबतक अनुमंडल क्षेत्र से 50 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक हजार 500 अज्ञात उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जल्द से जल्द सभी नामित उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लेगी।

About Post Author