September 27, 2023

अवैध झोपड़ी, होर्डिंग को हटा वसूला जुर्माना

पटना सिटी। जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा बुधवार को भी अवैध अतिक्रमण, होर्डिंग और बैनर के खिलाफ अभियान चलाया गया। सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्र और डीसीएलआर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने को टीम निकली। टीम सीधे दीदारगंज चेकपोस्ट पहुंची। एनएच-30 फोरलेन के दोनों और लगे अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर के साथ अस्थाई दुकान एवं अवैध झोपड़ियों को हटाया गया। दीदारगंज चेक पोस्ट से होते हुए अभियान पश्चिम की ओर बढ़ा और गुरुद्वारा गुरु का बाग जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान जुर्माना के रूप में 30 हजार 400 रुपया वसूल किया गया। अतिक्रमण के दल प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सीपी सिंह, रितेश कुमार रंजन के साथ पुलिस पदाधिकारी, बल जेसीबी, ट्रैक्टर, मजदूर आदि शामिल था।

About Post Author

You may have missed