पटनासिटी में चार बच्चों की मां ने प्रेम-प्रसंग में प्रेमी के साथ खाया जहर, दोनों की मौत

पटनासिटी। राजधानी पटना के पटनासिटी में एक चार बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ फतुहा के त्रिवेणी संगम पर पहुंचकर जहर खा लिया। प्रेमी महिला का रिश्तेदार ही है। बता दे की यह घटना फतुहा के त्रिवेणी संगम गंगा घाट की है। त्रिवेणी संगम गंगा घाट पर आम लोगों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जब एक महिला और युवक ने एक साथ जहर खा लिया। जहर खाकर तड़प रहे युवक और महिला को स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रीटमेंट देकर उल्टी करवाने की कोशिश की गयी। तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गयी। इसके बाद डायल 112 की पुलिस और एंबुलेंस टीम फौरन मौके पर पहुंची और दोनों को फतुहा अस्पताल पहुचाया। यहां महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि युवक को PMCH रेफर कर दिया। लेकिन युवक की भी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गयी। वही महिला की पहचान रुक्मिणी देवी के रूप में हुई है। जो नालंदा के हिलसा इलाके में नौडीहा गांव की रहने वाली थी। युवक का नाम टनटन है। युवक जहानाबाद में हुलासगंज थाना के लोदीपुर गांव का रहने वाला था। महिला की उम्र करीब 35 साल और युवक 25 साल का है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। नदी थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल थे और दोनों ने फतुहा के त्रिवेणी संगम घाट पर आकर जहर खा लिया। वही इसके बाद दोनों की मौत हो गयी। फिलहाल महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। दोनों प्रेमियों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला क्यो खत्म कर ली पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है।

About Post Author

You may have missed