जंगलराज पर अशोक चौधरी का गिरिराज सिंह पर हमला, कहा- हम उनको अपने साथ रात में फिल्म दिखाने ले चलेंगे, तब सब पता चल जाएगा

  • बीजेपी बताएं कि उन्हें बिहार में कहां जाने से डर लगता है, केवल हो हल्ला करने से काम नहीं चलेगा : अशोक चौधरी

पटना। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बिहार में जंगलराज लौटने के विपक्ष के सवाल पर जदयू ने करारा पलटवार किया है। जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को फिल्म दिखाने का ऑफर दिया है। दरअसल उन्होंने गिरिराज सिंह के एक बयान पर कि सिनेमा हॉल जाने में डर लगता है इस पर जवाब दिया है। अशोक चौधरी ने कहा कि गिरिराज सिंह किस सिनेमा हॉल चले गए कि उनको डर लगने लगा। पता कर लिया जाए कि सिनेमा हॉल में कितनी सीटें खाली रह रही हैं। गिरिराज सिंह बिहार आएं उनको हमलोग लेकर चलेंगे। बीजेपी के आरोप पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष का काम ही आरोप लगाना। जब तक आरोप नहीं लगेगा तो उनका काम नहीं चलेगा। वहीं अशोक चौधरी ने पूछा कि बीजेपी ये बताये कि कौन-सी बड़ी घटना 2015 और 2017 के बीच हुई है। सिर्फ हल्ला मचाने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पेटेंट शब्द है। राजनीति में नीतीश कुमार पेटेंट हैं और सुशासन उनका लक्ष्य है। नीतीश कुमार सबके हैं। उन्होंने सबके लिए काम किया है। लोगों को रात में सिनेमा देखने जाने में डर लग रहा है। गिरिराज सिंह के इस बयान पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में सभी सिनेमा हॉल रात के शो में फुल चल रहे हैं, कोई डर भय का वातावरण नहीं है।

वही तेजप्रताप के साथ मीटिंग में उनके जीजा शैलेश के जाने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि ऐसा होता है कि जब आप नए डिपार्टमेंट में जॉइन करने जाते हैं तो आपके करीबी या मित्र साथी, परिवार के सदस्य चले जाते हैं। मेरे साथ भी कई बार हुआ है। ऐसे में शैलेश कुमार गए होंगे क्योंकि पहली बार पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की मीटिंग थी। वहीं आरसीपी सिंह के जदयू के राजद में विलय के बयान पर अशोक चौधरी ने निशाना साधा और कहा कि उनकी मानसिकता का क्या कहा जाय। वो नौकरशाह थे और उन्होंने नीतीश कुमार से राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की थी। आरसीपी बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर थे, ये साबित हो गया। बिहार में बीजेपी की ओर से लगाए जा रहे जंगलराज के आरोप पर अशोक चौधरी ने कहा कि जो छिटपुट घटनाएं 2015 से लेकर 2017 में हुईं वही घटनाएं आज 2017 से लेकर 2022 में हुई हैं। इसमें जंगलराज की क्या बात है। आप भय का माहौल बनाना चाहते हैं। नीतीश कुमार सबके हैं। बिहार में कानून का राज कायम है। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में अशोक चौधरी ने कहा कि सीएम ने यह साफ कहा है कि वह इस पद के प्रत्याशी नहीं हैं।

About Post Author