इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 : BSEB ने जारी किया इंटर ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के आंसर-की, 6 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति

पटना। बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। बता दे की BSEB ने वर्ष 2022-23 के दौरान इंटरमीडिएट के लिए इस साल आयोजित की गई वार्षिक परीक्षाओं में पूछे गए 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के आंसर की जारी कर दिए गए हैं। वही बोर्ड द्वारा BSEB इंटर आंसर-की 2023 आज यानि 3 मार्च 2023 को जारी किए गए। वही इसके साथ ही BSEB ने बिहार इंटर आंसर-की 2023 डाउनलोड लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। ऐसे में बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षार्थी, जो कि 1 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित BSEB इंटर परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की को वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया हैं।
बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की पर 6 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने BSEB इंटर आंसर-की 2023 जारी किए जाने के साथ ही साथ इन पर परीक्षार्थीयों पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं को BSEB द्वारा जारी बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की 2023 पर कोई आपत्ति है तो वे इस आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक पर दर्ज करा सकते हैं। वही इसके लिए परीक्षार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद स्टूडेंट्स BSEB 12वीं आंसर-की 2023 पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट उत्तर-कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 6 मार्च 2023 निर्धारित की है।

About Post Author

You may have missed