राजगीर क्या CM के गांव में भी बन जाएगा एयरपोर्ट, सम्राट चौधरी ने पूछा- एम्स के निर्माण के लिए अब तक क्यों नहीं दी जमीन

पटना। बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को CM नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार अब प्रासंगिक नहीं रहे। वही उन्होंने आरोप लगाते हुए यहां तक कहा कि शराबबंदी वाले बिहार में अगर शराब बिक रहे हैं तो केवल मुख्यमंत्री की कृपा से। BJP प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद में लोगों की समस्या सुनने और उसके समाधान को लेकर प्रयास किए जाने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नैतिकता की बात करने वाले नीतीश कुमार को लगातार चुनाव हारने के बाद अब उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वही आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर आज बिहार में कुछ देखने को मिलता है तो भ्रष्टाचार मिलता है। वही उन्होंने जदयू द्वारा राजगीर में हवाई अड्डा बनाने की मांग पर कहा कि अगर राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराए तो राजगीर क्या मुख्यमंत्री के गांव कल्यणबिगहा में हवाई अड्डा बन जाए। वही उन्होंने कहा कि भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बिहटा में हवाई अड्डा के लिए अब तक जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई।

वही एम्स के लिए राज्य सरकार अब तक जमीन उपलब्ध नहीं करा सकी। वही उन्होंने कहा कि कुढनी के चुनाव में कुढनी के मतदाताओं ने नीतीश के अहंकार को हराने का काम किया। BJP नेता ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के युवराज कुढ़नी सीट JDU को बेच दी। लेकिन कुढ़नी की जनता समझदार निकली और जदयू को हराने का काम किया। वही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब न नीति है न सिद्धांत है। वे भ्रष्टाचारियों के संरक्षक बन गए हैं और उन्हें बचाने का काम कर रहे हैं। वही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस भी गठबंधन में जाएंगें वह गठबंधन चुनाव हारेगी। वही उन्होंने कुढ़नी में अन्य दलों लोजपा (रामविलास) के चिराग, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और भारतीय जन पार्टी को भी कुढनी में मदद दिए जाने पर आभार जताया। वही उन्होंने दावे के साथ कहा कि पहले बिहार में एनडीए का मतलब नीतीश कुमार होते थे लेकिन अब बिहार में एनडीए का मतलब भाजपा यानी भाजपा के नेतृत्व में एनडीए होगा।

About Post Author

You may have missed