पटना में अवैध बालू खनन में गोलीबारी के बाद एक्शन में प्रशासन, निगरानी में लगाए गये 30 जवान

  • पुलिस का सर्च अभियान जारी, दो पदाधिकारी भी करेंगे निगरानी

पटना। राजधानी पटना के बिहटा में अवैध बालू मामले में शिकंजा कसा गया है। अब अधिकारियों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। 30 जवान निगरानी में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दो पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दे की गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना के बाद ये फैसला लिया गया है और आज भी पुलिस का सर्च अभियान जारी है। इस अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन इस कोशिश में लगी है कि आगे इस तरह की घटना सामने न आए। कल बालू मामले में कई लोगों को गोली मार दी गई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब पुलिस पीकेट में 30 जवान मौजूद रहेंगे जबकि दो पदाधिकारी भी निगरानी में जुटे रहेंगे।

About Post Author

You may have missed