बांका में दबंगों ने डायन का आरोप लगाकर महिला को पीटा, केस दर्ज़  

बांका। बिहार के बांका जिले में चार दबंगों ने डायन का आरोप लगाकर एक महिला को लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। महिला ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना गुरुवार की है। मामला रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। महिला ने थाने में पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है, प्राथमिक की दर्ज कराई है। जिसमें अंजनी पासवान, रिंकू देवी, श्याम देवी, नीलम देवी पर आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना के बाद थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ पीड़िता के घर पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मैं अपने घर के पास बैठी थी। इतने में गांव के चार लोग अचानक मेरे घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर का दरवाजा बंद करके मारपीट की। डायन का आरोप लगाकर हमला किया। सभी कहने लगे तुम डायन हो, तुमने मेरे घर वाले पर जादू टोना कर दिया है। जिसके कारण घर के लोग बीमार हैं। साथ ही केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। उक्त घटना के बाद से परिजन काफी डरे और सहमे हुए हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उक्त मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About Post Author

You may have missed