गया : हत्या मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सिविल कोर्ट से 2 आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गया। बिहार के गया जिलें के सिविल कोर्ट से दोषी करार देने की सुनवाई होते ही हत्या के 2 आरोपी को भाग जाने का मामला सामने आया है। बता दे की हत्या के फरार आरोपी को अब गया पुलिस खोज निकालने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। वही फरार होने का पता चलते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। जब तक पुलिस कुछ करती, दोनों भागने में सफल हो चुके थे। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। बता दे की गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2015 में हत्या की एक वारदात हुई थी। वही इस घटना को लेकर कोर्ट में विचारण चल रहा था। वही कोर्ट के अनुसार कस्टडी में विलंब होने से हत्या के दोनों आरोपियों को मौका मिल गया और भाग जाने में सफल रहे। फरार होने वाले आरोपी में राजकुमार और विनय पासवान हैं। जो कि मुफस्सिल थाना के बेलहंडी गांव के रहने वाले थे। बता दे की वर्ष 2015 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात हुई थी। जिसमें बेलहंडी के रहने वाले यह दोनों आरोपी बनाए गए थे।

उसके बाद से इस मामले का कोर्ट में विचारण चल रहा था। वही इस बीच मंगलवार को एडीजे 2 की अदालत द्वारा हत्या के दोनों आरोपितों को दोषी करार दिए जाने के साथ ही कस्टडी में ललिए जाने से पहले ही दोनों फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी जमानत पर थे और नियमित रूप से कोर्ट में उपस्थिति लगा रहे थे। वही इस बीच मंगलवार को गया कोर्ट के एडीजे 2 राज कुमार सिंह राजपूत की अदालत में दोनों आरोपितों को दोषी करार दिया गया। कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट पुलिस कस्टडी में लेती। उससे पहले ही दोनों आरोपी फरार हो गए।

About Post Author

You may have missed