मुंगेर में 2 बच्चों की मां जेठ के साथ हुई फरार, वापसी के लिए पति ने थाने में लगाई गुहार

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिलें में 2 बच्चों की मां अपने रिश्ते के जेठ के साथ भाग गई। महिला के साथ भागा उसका जेठ खुद भी 4 बच्चों का पिता है। महिला का पति अब पत्नी की वापसी के लिए थाना से गुहार लगा रहा है। मामला असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव का है। महिला का नाम नर्मदा देवी है। वह अपने पड़ोस में ही रहनेवाले जेठ कैलाश साह के साथ भागी है। साथ में अपने दोनों बच्चों को भी ले गई है। पीड़ित पति त्रिपुरारी साह ने असरगंज थाना में पत्नी को भगाकर ले जाने का आवेदन दिया है। त्रिपुरारी साह की शादी बेगूसराय जिला के रघुनाथपुर निवासी शिकारी शाह की पुत्री नर्मदा से वर्ष 2007 में हुई थी। वह फिलहाल मुंबई में रहकर काम करता है। नर्मदा देवी का पति त्रिपुरारी साह मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता है और अपने घर मुंगेर भी पैसा भेजा करता था। जिससे उसके पत्नी और बच्चों की जीविका चलती थी। इसी दौरान पत्नी नर्मदा का अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भैंसुर चार बच्चों के पिता कैलाश साह के साथ नजरें चार हो गई। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों घंटों फोन पर भी बातें करने लगे। इस बात की भनक जब त्रिपुरारी साह को हुई तो दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। भैंसुर और भाभो के बीच प्यार इस कदर हावी हुआ कि चार दिन पूर्व 22 जनवरी को दोनों फरार हो गए।
3 साल से हो रही थी बातचीत
नर्मदा अपने साथ दोनों बच्चो को भी ले गई। सूचना के बाद जब त्रिपुरारी घर पहुंचा तो पूरा घर खाली पड़ा था। शादी में मिले जेवर-जेवरात भी गायब थे। जिसके बाद पीड़ित पति के द्वारा असरगंज थाने में आज शुक्रवार को पत्नी के भागने का आरोप लगाते हुए कैलाश साह सहित चार के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है। पति त्रिपुरारी ने बताया कि तकरीबन 3 साल से मेरी पत्नी बगल के ही कैलाश शाह से फोन से बात करती थी, जिसको लेकर घर में लगातार तू-तू-मैं-मैं होती रहती थी। पति त्रिपुरारी साह ने कहा है कि घर में रखा सभी जेवर-जेवरात और पैसा अपने साथ लेकर वह कैलाश शाह के साथ भाग गई है। दोनों ने घर में रखे चावल, दाल, गेहूं और कपड़ा तक नहीं छोड़ा है। पति ने बताया कि वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता है, उसे 23 जनवरी को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी कैलाश साह के साथ भाग गई। मामले में पहले भी बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधियों के द्वारा पंचायती किया गया था। इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed