शेखपुरा में पर्यटकों से लूटपाट करने वाले गैंग का एक अपराधी गिरफ्तार, छापेमारी जारी

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले के ऐतिहासिक गिरिहिंडा पहाड़ पर घूमने आए पर्यटकों के साथ लूटपाट मामले में एक साल से फरार चल रहे एक लुटेरे को सोमवार को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापेमारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने की। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी विजय महतो के पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद इसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरिहिंडा पहाड़ पर कामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने गई महिला श्रद्धालु और पर्यटकों के साथ हथियार का भय दिखाकर लुटेरा गिरोह के बदमाश लूटपाट मचा रहे हैं। पुलिस टीम पहाड़ पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। लुटेरा इंदाय मोहल्ले निवासी विजय यादव का पुत्र दीपक कुमार था। शेष 5 फरार हो गए। लुटेरों ने पर्यटकों से मोबाइल और नगद लूट लिए। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले के दो आरोपी अभी भी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About Post Author

You may have missed