September 10, 2026

बेगूसराय में तेज रफ़्तार में पिकअप ने महिला को कुचला; मौके पर मौत, चालक फरार

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिलें में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के स्थित एनएच 31 का है। मृत महिला की पहचान साहेबपुर कमाल बिनटोली वार्ड नंबर 8 के रहने वाले हरिमोहन शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी कमला देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आज सुबह-सुबह कमला देवी पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी। मंदिर जाने के लिए रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई और पिकअप वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

You may have missed