पूर्णिया : नौकरी का झांसा देकर दोस्त ने मुजफ्फरपुर की युवती को रेड लाइट एरिया में बेचा, भागकर बचाई जान
- दलालों ने फोन छीना; कमरे में किया बंद, किसी तरह भागकर पुलिस को सुनाई आपबीती
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के रौटा अनगगढ थाना क्षेत्र से आया है। एक युवती ने रेडलाइट एरिया से भागकर अपनी जान बचाई है। घटना सोमवार देर रात की है। फिलहाल युवती अनगगढ पुलिस के संरक्षण में है। पुलिस युवती को उनके घर सुरक्षित भेजने की तैयारी कर रही है। युवती ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर के कनौलीमोड भव्या बाजार की रहने वाली है। कुछ दिन पूर्व उनकी दोस्त ज्योति कुमारी अचानक गायब हो गई थी। दो दिन पूर्व ज्योति ने अचानक फोन की और बताई कि वह पूर्णिया के एक बडी कंपनी में काम करती है। अच्छे वेतन भी मिलता है। पीडिता युवती को भी कंपनी में नौकरी दिलाने की झांसा दिया। आर्थिक रूप से कमजोर युवती सहेली की बातों में झांसे में आ गई। वह सिमांचल एक्सप्रेस ट्रेन चढ़कर सोमवार के सुबह पूर्णिया पहुंच गई और ऑटो रिजर्व कर अनगगढ स्थित अपने सहेली के पास रेडलाइट पहुंच गई।

पीडिता ने बताया कि जब वह पहुंची तो वहां के माहौल देखकर घबरा गई। पता चला कि वह रेडलाइट है जहां जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। वही जब वह रेडलाइट से जाना चाही तो वहां के दलालों ने मोबाइल फोन छिन लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। शाम को वह शौचालय जाने के बहाने से बाहर निकली और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गई। युवती भागते हुए थाना के सामने से गुजर रही थी। तभी थाना के पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो युवती ने आपबीती सभी बातें पुलिस को बताई। अनगगढ थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती सुरक्षित है उसे पैतृक घर भेजने की तैयारी की जा रही है।

