August 14, 2026

चंडीगढ़ के बाद अब आईआईटी बॉम्बे लड़कियों के टॉयलेट में ताकझांक करता युवक गिरफ्तार

मुंबई। आईआईटी बॉम्बे में लड़कियों के टॉयलेट में ताकझांक करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात जब एक छात्रा टॉयलेट में थी तो उसने देखा कि आरोपी उसे खिड़की से देख रहा था। इस पर उसने शोर मचाया और इसके बाद सिक्‍योरिटी स्‍टाफ ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप की पहचान पिंटू गरिया के तौर पर हुई है और वह आईआईटी बॉम्बे कैंपस की कैंटीन में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्‍य बातों को लेकर जांच जारी है। लड़कियों का आरोप है कि आरोपी युवा ने उनके वीडियो बनाए, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्‍हें युवक के फोन से ऐसे कोई वीडियो नहीं मिले हैं। हालांकि इन आरोपों को लेकर युवक से पूछताछ जारी है। इधर छात्राओं का कहना है कि उन्‍हें सुरक्षित माहौल दिया जाना चाहिए।

You may have missed