August 26, 2026

मानसून एक्टिव होने से 18 जिलों में तेज़ बारिश वर्षा का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। इसलिए अच्छी बारिश देखने को मिल रही है, जिसका फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है। आज मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है। इस दौरान तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो देखी जा सकती है। वहीं पूसा के वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में 18 सितंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। संभावित जिलों में रुक-रुक कर अच्छी बारिश होगी। बताया जा रहा हैं की 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल है। इन जिलों में वज्रपात की आंशका है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। घर से बेवजह बाहर ना निकलने की सलाह दी है। वही इन दिनों अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का उम्मीद है। अगले 3 दिनों तक पुरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है।

You may have missed