December 8, 2025

गया : मिठाई फैक्ट्री में कम करने वाले कर्मी की गई जान, ग्रामीणों ने जमकर किया विरोध

गया। बिहार के गया जिले में बोधगया स्थित मटिहानी में चल रहे प्रमोद लडडू भंडार के फैक्ट्री में कार्यरत एक खलासी की मौत हो गई। वही इस घटना के बाद भारी संख्या मे इटरा के ग्रामीणों ने फैक्ट्री के पास जमकर बवाल काटा। बता दे की बागेखाप के निवासी संजू यादव का बेटा रहीश कुमार प्रमोद लडडू भंडार के फैक्ट्री मटिहानी में खलासी का काम लगभग 6 महीने से कर रहा था। वही उसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गयी। वही इसके बावजूद भी उसे फैक्ट्री के किसी काम से बाहर भेजा गया था। जहाँ उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। लेकिन ड्राइवर की लापरवाही के कारण खलासी का समय से उपचार नहीं किया गया। जिसका नतीजा खलासी कि मौत हो गई। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और फैक्ट्री के पास जाकर सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। वही इधर फैक्ट्री के मालिक सरवन कुमार और मृतक के परिजनों के बीच मामले नियंत्रण को लेकर वार्ता की गई। जिसमें 2 लाख 25000 रुपया देकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। वही ग्रामीणों ने बताया की फिलहाल 50 हजार रुपए दी गई है। वही बाकी राशि क्रिया कर्म के बाद देने की बात कही गई है।

You may have missed