February 11, 2026

PATNA : भाजपा को अपराध और भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है  ; अरुण कुमार

पटना। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि विधि व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर भाजपा नेताओं को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। क्योंकि भाजपा में सबसे ज्यादा भ्रष्टा नेता है और भाजपा शासित राज्यों में महाजंगल राज स्थापित है। वही यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपराध पर बोलने के पहले एनसीआरबी के आंकड़ों को पढ़ना चाहिए। वही एनसीआरबी के अनुसार बिहार में अपराधिक घटनाएं राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। वही अपराध दर का राष्ट्रीय औसत जहां 268 है, वहीं बिहार में अपराधिक घटनाओं का औसत 150.4 है।‌

वही यादव ने कहा कि एनसीआरबी के अनुसार भाजपा शासित प्रदेश महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, आसाम और हरियाणा की अपराध दर की तुलना में बिहार की स्थिति बहुत अच्छी है। बिहार में  कानून का राज स्थापित है और रहेगा।  वही यादव ने कहा कि सरकार से हटते ही भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। वही सत्ता जाने के कारण भाजपा नेता बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। वही भाजपा अभी तो बिहार से ही सत्ता से बाहर हुए है वह दिन दूर नहीं है जब केंद्र की सत्ता से देश की जनता उन्हें बाहर करने का काम करेगी।

You may have missed