PATNA : परिश्रम करने पर लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित है ; जर्नलिस्ट वेद प्रकाश

  • दोस्तो की चयन पर अभ्यर्थियों ने किया खुशी का इजहार

पटना,पालीगंज। खिरिमोड थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित दामोदर उच्च विद्यालय रघुनाथपुर के खेल मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहे सैकड़ो युवाओं व अभ्यर्थियों ने अपने दोस्तों का चयन बिहार पुलिस में होने पर शनिवार को खुशी का इजहार किया है। वही जर्नलिस्ट वेद प्रकाश ने बताया कि परिश्रम करने पर लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित है। मिली जानकारी के अनुसार खिरिमोड थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित दामोदर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहे सैकड़ो युवाओं व अभ्यर्थियों में से गौसगंज निवासी सोनालाल पंडित व विकास चौधरी का चयन बिहार पुलिस में हुई है। जिसको लेकर मैदान में तैयारी कर रहे युवाओं व अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। वही उन अभ्यर्थियो ने अपने दोस्तों की चयन की खुशी में शनिवार की सुबह हाथों में तिरंगा लेकर खुशी का इजहार किया। वही अभ्यर्थियो की सफलता पर जर्नलिस्ट वेद प्रकाश ने सफल अभ्यर्थियो को बधाई दिया है। साथ ही उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत कभी ब्यर्थ नही जाता। जरूरत है तो अपनी लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की।

वही आगे वेद प्रकाश ने कहा कि इस मैदान में तैयारी करनेवाले अभ्यर्थियो में से कुछ न कुछ हमेशा सफलता पा रहे है। जिसको लेकर उन अभ्यर्थीयो में देश के प्रति समर्पण की भावना जगी है। वही जिसके तहत 15 अगस्त के अवसर पर झांकी निकालकर युवाओं ने मैदान में झंडोतोलन भी किया था। जिसे देखते हुए वेद प्रकाश ने इतने महत्वपूर्ण खेल मैदान को घेराबंदी व स्टेडियम के रूप में विकसित कराने की मांग सरकार से किया है। जहां हमेशा विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन भी किया जाता है।