February 13, 2026

PATNA : राजीव नगर में दो गाड़ियों की टक्कर से भीषण हादसा, एक महिला बुरी तरह जख्मी, पीएमसीएच रेफर

पटना। राजधानी पटना में 2 गाड़ियों में सीधी टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा हैं की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों गाड़ियां सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से पीएमसीएच भेजा गया। हादसा मंगलवार की देर रात राजीव नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर रोड नंबर 6 पर हुआ। टक्कर के बाद एक गाड़ी सड़क के दाई तरफ नाले में जा गिरी वहीं दूसरी गाड़ी सड़क के बाई ओर गढ़े में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफेद रंग की एक फॉर्च्यूनर कार तेज गति से आई और सड़क किनारे खड़ी इंडिगो कार को टक्कर मार दी। फॉर्च्यूनर की रफ्तार के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर नाले में जा गिरी और इंडिगो दूसरे साइड गड्‌ढे जा गिरी।

वही लोगों ने बताया कि इसी बीच रास्ते से गुजर रही एक महिला बुरी तरह जख्मी। लोगों ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉर्च्यूनर चला रहे लड़के को पकड़ लिया और गंभीर रूप से घायल महिला को लोगों की मदद से पीएमसीएच भेज दिया। महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। महिला आस पास की बताई जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आए लड़के ने अपना नाम बिट्टू कुमार बताया। बिट्टू आशियाना नगर फेज 2 का रहने वाला है। लड़के ने बताया वो अपने अंकल बीके पांडे के साथ ही रहता है और गाड़ी भी उनकी ही है।

You may have missed