August 27, 2026

नरकटियागंज में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने विक्षिप्त महिला को बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

पटना। बिहार के नरकटियागंज में बच्चा चोरी के आरोप में एक विक्षिप्त महिला का पिटाई का विडियो सामने आया हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोमवार की रात की है। वही वीडियो में साफ दिख रहा है कि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण डंडे से महिला की पिटाई कर रहे है और बच्चा चुराने की बाबत पूछताछ कर रहे है। ग्रामीणों द्वारा लात घुसे भी महिला पर बरसाए जा रहे है। महिला चिल्ला रही है, लेकिन कोई भी उसकी मदद नही कर रहा है। वही थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस अधिकारी को भेजकर महिला को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर अस्पताल में इलाज कराया गया है। महिला पूरी तरह से विक्षिप्त है। वह अपना नाम पता भी नही बता पा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में ग्रामीण चौकीदार ने खुलासा किया है कि उक्त महिला गाँवों में भटकती रहती है। डीके शिकारपुर गाँव मे भी वह भटकते पहुँच गयी थी। किसी बच्चे से वह खेल रही थी। इसे देख ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि संपूर्ण घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। प्राप्त जानकारियों की पुष्टि के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

You may have missed