August 31, 2026

तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला: सरकार के संरक्षण में हो रहा बलात्कार और भ्रष्टाचार

पटना। प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। राजद नेता ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में क़ानून व्यवस्था चौपट है। सरकार के संरक्षण में अपराध, बलात्कार और भ्रष्टाचार हो रहा है। पुलिस विभाग में वसूली के सिवाय कोई दूसरा काम नहीं होता। ग़रीब की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। पूरे प्रदेश में अराजक माहौल है। बिगड़ती विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री मौन साधे हैं।