August 31, 2026

माता के भक्तों के लिए खुशखबरी: वंदे भारत एक्सप्रेस नवरात्र से होगी शुरू, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

अमृतवर्षा सेंट्रल डेस्क: आधुनिकतम और मेक इन इंडिया के तहत बनी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली से करनाल के रास्ते मां वैष्णो देवी के पावन कटरा के बीच ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस ट्रेन के चलने से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी, साथ ही साथ समय की बचत भी होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वंदे भारत एक्सप्रेस नवरात्रा में शुरू कर दी जाएगी।