खगड़िया में लूट का आतंक : दिनदहाड़े अपराधियों ने CSP से संचालक लूटे 5.40 लाख रूपये, घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार
खगड़िया। बिहार के खगड़िया में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वही गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वही ताज़ा मामला पसराहा थाना इलाके में सामने आया है। जहाँ CSP संचालक अनंत कुमार से अपराधियों ने 5.40 लाख कैश लूट लिया। वही घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की अनंत कुमार गोगरी SBI शाखा से कैश निकालकर वापस ग्राहक सेवा केंद्र लौट रहे थे। वही इसी दौरान हथियार के बल पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वही घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
वही सिवान में भी बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोहिल पट्टी में CSP संचालक को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। वही बताया जा रहा है की CSP संचालक उपेन्द्र राय ने जैसे केंद्र खोला। इसी बीच बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी आ धमके। उन्होंने CSP संचालक से पैसे की मांग की। लेकिन संचालक ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद अपराधियों से उसकी नोंक झोंक होने लगी। वही इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फ़रार हो गए। वही जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। वही इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गयी है। वही CSP संचालक उपेंद्र राय को इलाज के लिए सीवान सदर में भर्ती किया गया। जहाँ से पटना रेफर कर दिया गया।