September 17, 2025

PATNA : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जदयू प्रवक्ता अरविन्द निषाद का जवाब

पटना। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जवाब देते हुए कहा की गिरिराज सिंह को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद सुशील मोदी से जानना चाहिए की जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को PM मैटेरियल कहते थकते नहीं थे, गिरिराज सिंह को उचित जानकारी मिल जायेगा। वही निषाद ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में आम जनता को आपराधिक करवाए करने के लिए उकसाया था कि जो अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते है, उसे बॉंस से पिटाई करें। वही गिरिराज सिंह के जुवान से अपराध की बात शोभा नहीं देता है। वही निषाद ने कहा कि तत्कालिन सांसद गिरिराज सिंह के पटना स्थित निजी फ्लैट से 01 करोड़ 14 लाख रूपये और 600 डॉलर की नकदी बरामद होने के आर्थिक आपराधिक मामले में आज तक माकुल जवाब नहीं दे पाये है। बिहार की आम जनता जानना चाहती है कि बरामद रूपये कहा से अर्जित किये गये थे।

वही निषाद ने कहा कि तत्कालिन BJP के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने भारत के बेरोजगार नोजवानों को प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ सरकारी नौकरी देने का ख्वाब दिखाया था। गिरिराज सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कैबिनेट की बैठक में बिहार के नौजवानों के हित में 2 करोड़ नौकरियों के बारे में सवाल पूछना चाहिए। साथ ही प्रत्येक भारतीय के बैंक खातो में स्विस बैंक से लाकर हर भारतीय के खातों में 15 लाख रूपये ट्रांसफर करने का सब्जबाग दिखाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बन गये हैं। इसके बारे में भी उन्हें अपना मुंह खोलना चाहिए।

You may have missed