February 12, 2026

बिहार : गया में मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से युवक की गई जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

गया। बिहार के गया जिले के शेरघाटी प्रखंड अंतर्गत महमदपुर गाँव मे विधुत प्रवाहित तार के चपेट में आने से छोटू कुमार पिता चमारी मांझी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की युवक खेत के पटवन करने के लिए घर से मोटर चालू करने गया था। वही तभी स्टार्टर दवाने के दौरान उससे करंट प्रवाहित हो रहा था। वही जिससे युवक को करेंट लग गया। वही करंट लगने से युवक वही पर गिरा गया। वही इसके बाद आनन फानन में परिजनों ने उसे शेरघाटी अनुमंडलीय अस्प्ताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सको ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वही लोगों ने बताया की मृतक युवक घर में एकमात्र कमाने वाले थे। वही मृतक युवक के अभी छोटे छोटे बच्चे हैं। जिनके आगे अब भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

You may have missed