August 11, 2026

गोपालगंज : शराब माफिया ने एक परिवार पर की ताबड़तोड़ गोलीबारी; महिला की गई जान, अन्य 6 घायल

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में शराब माफिया ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। साथ ही परिवार के छह लोग जख्मी हो गए। आरोपी सिर्फ गोलियां चलाने तक ही सीमित नहीं रहा। उसने भाला-फरसे से भी वारकर लोगों को जख्मी कर दिया। यह घटना जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड गांव की है। बताया जा रहा हैं की जमसड गांव में जेल से छूटकर आए आरोपी ने शराब बेचने के विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों पर धारदार हथियार व गोली से हमला कर दिया। इससे तीन लोगों को गोली लग गई, जबकि तीन लोग धारदार हथियार से जख्मी हो गए। वहीं एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। वही फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अन्य जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतका शम्भू पटेल की पत्नी टुन्नी देवी बताई जा रही है।

You may have missed