September 28, 2026

बेगूसराय : दंपती के बीच हुए विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिलें में दंपती के बीच विवाद हुआ और पत्नी घर छोड़कर बाहर निकल गई। इसके तुरंत बाद पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने जब खिड़की से झांका तो उसका शव दिखा, इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी जवाहर साह के पुत्र राजेश शाह के रूप में की गई। बेगूसराय में वो अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। ठेले पर कबाड़ी का सामान खरीद-बिक्री करता था। वही मंगलवार की शाम राजेश शाह की उसकी पत्नी शोभा देवी के बीच नोकझोंक हुई थी। इसके बाद शोभा देवी घर छोड़कर फरार हो गई। इधर, रात में ही राजेश शाह फांसी के फंदे से लटक गया। पड़ोसियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की।

You may have missed