September 17, 2025

बेगूसराय में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मृतक की पत्नी ने चचेरा ससुर पर लगाया हत्या का आरोप

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की बिहार के बेगूसराय में बंद कमरे से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव की है। वही परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वही मृतक शख्स की पहचान गढ़पुरा के रजौड़ पंचायत स्थित बलुआहा गांव निवासी परमानंद महतो के बेटे मंटुन कुमार के रूप में हुई है। वही मृतक के पत्नी का कहना है की उसके चाचा ससुर और उसका चचेरा भाई भैसुर शराब का अवैध कारोबार करते हैं। वही मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्हीं लोगों ने मिलकर मंटुन की हत्या की है और हत्या की वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया है। वही मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह अपने मायके गई थी इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने मंटुन की हत्या कर दी। वही जब परिवार के लोग खाना खाने के लिए मंटुन को तलाश कर रहे थे तो उसका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। वही घटना के जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

You may have missed