बिहार : भोजपुर में साइकिल और बाइक टक्कर के बाद 2 युवकों में विवाद, युवक के घर जाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोग घायल

भोजपुर। बिहार के भोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की भोजपुर में मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। वही घटना अगिआंव बजार थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव की बतायी जा रही है। बता दे की साइकिल और बाइक की हुई टक्कर के बाद 2 युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग में 6 लोग घायल हो गए। वही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को पीड़ित युवक अपनी साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। वही इसी दौरान बाइक से उसकी टक्कर हो गई। वही टक्कर होने के बाद बाइक सवार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इस बात से गुस्साए बाइक सवार बदमाश रविवार को पीड़ित युवक के घर पहुंच गए और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वही मारपीट का विरोध करने पर आरोपी कृष्णा यादव और कामता यादव ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें छर्रा लगने से 5 से 6 लोग घायल हो गए। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज जारी है। वही फिलहाल पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही पुलिस ने जल्द ही वारदात में शामिल 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

About Post Author

You may have missed