September 12, 2026

PATNA : हत्या के 3 आरोपी सहित 2 शराबी गिरफ्तार

पटना, पालीगंज। थाना क्षेत्र के चकिया गांव से पुलिस ने हत्या के 3 आरोपी व स्थानीय बाजार से 2 शराबी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पालीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी नरेन्द्र सिंह की हत्या 12 जुलाई 2022 को कर दी गयी थी। उस मामले में फरार चल रहे गांव के ही 3 आरोपी रामबली सिंह, पिन्टू कुमार व विशेष कुमार को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि पालीगंज के अजीम नगर निवासी मो. असरफ आलम व मो. सफीक अंसारी को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पालीगंज पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगो को जेल भेजा गया है।

You may have missed