February 23, 2026

पप्पू यादव का केंद्र पर हमला, प्रेस वार्ता में बोले- पैसों से राज्यों में सरकार पलटने का खेल रही हैं भाजपा

पटना। पप्पू यादव ने आज पटना में प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले बेंगलुरु, फिर मध्य प्रदेश, फिर महाराष्ट्र और अब झारखंड में पैसों के बल पर सरकार पलटने का खेल चल रहा है। महाराष्ट्र और झारखंड में जनता की बनायी सरकार को तोड़ने के लिए पैसों का खेल हुआ। ईडी का साजिश हुई। इस साजिश को रचने का काम असम के मुख्यमंत्री ने किया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में ईडी जांच होनी चाहिए और उनकी अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने चुनौती दी कि भाजपा बिहार में बिना किसी क्षेत्रीय पार्टी का सहारा लिए चुनाव लड़कर दिखाए। कहा कि बिहार में विधानसभा का चुनाव किसी बिहारी के नेतृत्व में ही होगा। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नहीं। प्रेस वार्ता के दौरान जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू भी मौजूद रहे।

You may have missed