August 21, 2025

नालंदा में पति और पत्नी के बीच सड़क पर लड़ाई, भीड़ ने महिला को बचाया

नालंदा। बिहार के नालंदा में में पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर बदचलन का आरोप लगाकर पीटा। वही इस घटना का वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर जारी कर दिया।बताते चले की घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के पास की है। वहां के  स्थानीय लोगों ने महिला की जान बचाई। बताया जा रहा हैं की दोनों देवघर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों दीपनगर थाना क्षेत्र के के रहने वाले हैं। वही स्थानीय लोगों ने झगड़े का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का चाल-चलन खराब है। उसे थाना ले जा रहा था। लेकिन पत्नी वहां जाने से इनकार कर रही है। इसी बात पर बीच सड़क पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। लेकिन वहा के स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी। वही पुलिस के अनुसार उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। महिला से पूछे जाने पर उसने बताया कि उसे बदचलन का आरोप लगा पिटाई की जा रही है। भीड़ ने पत्नी की पिटाई कर रहे पति के साथ भी मारपीट की। मामले में दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुस्ताक ने बताया कि सूचना मिलने के उपरांत पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may have missed