January 25, 2026

शताब्दी स्मृति स्तंभ से बढ़ेगा विधानसभा का गौरव : रेणु देवी

पटना। बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा है कि बिहार विधानसभा परिसर में स्थापित होने वाले शताब्दी स्मृति स्तंभ से विधानसभा का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार अपने समृद्ध इतिहास एवं धार्मिक तथा सांस्कृतिक परंपराओं से विश्व को सदा आलोकित करता रहा है। विश्व के पहले गणतंत्र की जन्मस्थली भी बिहार ही है।
पीएम्र मोदी के आगामी 12 जुलाई के पटना आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास इसी वर्ष फरवरी में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी की उपस्थिति में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री द्वारा इस ऐतिहासिक स्तंभ का लोकार्पण सोने पे सुहागा जैसा है। विधानसभा परिसर में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है, जो बिहारवासियों के लिए सम्मान की बात है।
उन्होंने आगे कहा कि अत्यंत कलात्मक तरीके से निर्मित स्मृति स्तंभ के ऊपर 243 पत्तों से युक्त महाबोधि वृक्ष दर्शाया गया है तथा स्तंभ पर स्वस्तिक का चिन्ह भी बनाया गया है। ये दोनों प्रतीक चिन्ह बिहार के ‘लोगो’ से लिए गए हैं।

You may have missed