February 22, 2026

औरंगाबाद : दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुरालवालें फरार

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के वार्ड नंबर चार से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलूकी बीघा गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। वही, ससुराल वालों ने आत्महत्या का रूप देने कि हर संभव कोशिश की है। घटना के बाद से मृतका के पति और घर के सभी सदस्य फरार हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की सास और दो गोतनी को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान औरंगाबाद शहर के ही नावाडीह इमलीतर मुहल्ला निवासी बहादुर राम की पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है।

मृतका के पिता ने बताया कि दहेज के लिए अक्सर ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। पहले समझौता का भी दौर चला है। फिर पति विराज कुमार ने ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से टांग दिया।

You may have missed