17 अगस्त से शुरू होगी रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा, आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें नोटिस

  • 2019 में निकाली गई थी वैकेंसी, 2022 में होगी परीक्षा

पटना। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती 2019 की संभावित परीक्षा तारीख जारी कर दी है। आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार,  आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 17 अगस्त 2022 (टेंटेटिव डेट) से आयोजित किए जा सकते हैं। वही अब इसके बाद जिन उम्मीदवारों ने इस रेलवे जॉब के लिए ग्रुप डी का फॉर्म भरा था, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं। आरआरबी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 अब 17 अगस्त 2022 से कई शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। सीईएन आरआरसी (स्तर -1) के लिए आयोजित होने वाला कोई दूसरा चरण सीबीटी नहीं होगा यानी आवेदकों को केवल सिंगल सीबीटी एग्जाम देना होगा।

वही, बोर्ड ने यह भी बताया है कि कि आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के दौरान कोविड-19 महामारी को देखते हुए जरूरी दिशा निर्देशों का ध्यान रखना होगा, जोकि समय-समय पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड  परीक्षा से उचित समय पहले वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से से आरआरबी ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- 1 के पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों की भर्ती करेगा।

About Post Author

You may have missed