February 17, 2026

पटना में आज बदलेगा मौसम, अगले कुछ घंटों में वज्रपात के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो से तीन घंटे में राजधानी के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग की माने तो मेघ गर्जन के साथ वज्रपात कि भी आशंका है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है की अगर आप खुले में है तो शीघ्र पक्के के मकान का शरण ले। साथ ही ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बना कर रखें। पटना में पिछले 5 दिनों से मानसून का असर देखने को मिला है। जहां दो दिन झमाझम बारिश देखने को मिली तो तीन दिन हल्की-फुल्की बूंदा बांदी हुई। बावजूद राजधानी में गर्मी कम नहीं हुई हैं। वही जब आज बारिश होगी तो उम्मीद है की पटना के लोगो को गर्मी से कुछ राज्य मिलेगी।
इन जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी
मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के दिन मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी,दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में इन जिलों के अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही वज्रपात कि भी आशंका है।

You may have missed