February 13, 2026

PATNA : सोशल मीडिया पर सुंदर लड़की का फोटो देख नहीं स्वीकारें फ्रेंड रिक्वेस्ट, वर्ना हो सकते हैं सेक्सटॉर्शन के शिकार

पटना। पटना में लगातार सेक्सटॉर्शन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर से सामने आया है। बदमाशों ने एक छात्र को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया और अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी देकर 20 हजार की रंगदारी मांगी है। छात्र कुछ दिन तो सोचता रहा कि वह क्या करे और क्या न करें, लेकिन अंत में उसे एक मित्र ने पुलिस को सूचना देने को कहा। इसके बाद उसने कंकड़बाग थाने को पूरे मामले की जानकारी दी।
सेक्सटॉर्शन करने वाले गिरोह ने सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर फर्जी एकाउंट लड़की के नाम से बना रखा है। एकाउंट में सुंदर लड़की का फोटो लगा देते हैं। ताकि युवा उनके मकड़जाल में आसानी से फंस जाएं। इसी गिरोह ने छात्र को लड़की बनकर फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। छात्र ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों मैंसेंजर पर बात करने लगे और इसी दौरान कथित लड़की ने बातचीत में ही छात्र का व्हाट्सअप नंबर ले लिया। नंबर लेने के बाद प्यार होने का नाटक करते हुए लड़की ने वीडियो कॉल कर बात करने और आॅनलाइन सेक्स करने का आफर दिया तो छात्र ने भी सहर्ष स्वीकार कर लिया। लड़की ने वीडियो कॉल किया तो वह नग्न स्थिति में थी। छात्र भी उस लड़की के इशारे पर नग्न हो गया और इसी दौरान स्क्रीन शॉट ले लिया।
छात्र को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसमें फोन करने वाले ने यह कहा कि अगर वह 20 हजार रुपये नहीं देगा तो उसके नग्न स्थिति वाली तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जायेगा। इसके साथ ही स्क्रीन शॉट के साथ ही एक एकाउंट की डिटेल उसके व्हाट्सअप पर भेज दी। हालांकि छात्र ने रकम देने के बजाये कंकड़बाग थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जानकारी दे दी।

You may have missed