फतुहा : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत; आक्राशितों ने किया सड़क जाम

फतुहा। मंगलवार की सुबह पटना के नदी थाना क्षेत्र के मोजीपुर नामक गोदाम के पास स्टेट हाइवे पर अज्ञात ट्रैक्टर से एक बाइक की टक्कर हो गयी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और हेड इंजुरी होने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने आगजनी कर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया तथा ट्रैक्टर को जब्त करने की मांग करने लगे। लेकिन नदी थाना की पुलिस ने ग्रामीणो को समझा बुझाकर जाम को करीब एक घंटे बाद हटा दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृतक की पहचान बाइपास थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी दिलीप सिंह के बीस वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार के रुप में हुई है।
बताया जाता है कि मृतक बीती रात अपने निजी रिश्तेदार के घर शादी समारोह के रिसेप्शन में शामिल होने आया था। सुबह वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक वह हेलमेट नहीं पहने हुआ था। साथ ही वह बाइक को लहेरिया मूड में चला रहा था। इसी दौरान अज्ञात ट्रैक्टर से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी। पुलिस के मुताबिक हेलमेट रहने से उसकी जान बच सकती थी।

About Post Author

You may have missed