October 16, 2026

PATNA : पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के पटना आवास पर हम पार्टी ने मनाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पटना आवास पर हम पार्टी द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, बिहार सरकार में लघु जल संसाधन/अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वां जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वां जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री (विधायक) डॉक्टर अनिल कुमार, श्री बीएल वैश्यन्त्री, इं देवेंद्र मांझी, राजेश्वर मांझी, बलमा बिहारी, गीता पासवान, दीपक ज्योति, प्रफुल्ल चंद्रा, नितीश दांगी, विजय यादव, महेंद्र सदा, रविंद्र शास्त्री, अनिल यादव, अनिल रजक, श्रवण कुमार, सुनीता अशोक, रोशन कुमार, आकाश कुमार, दीपक कुमार, सुरेश मुखिया बिंद, आशुतोष राणा आदि हम नेताओं ने उनके जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित की।

You may have missed