बिहार काँग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का इस्तीफा मंजूर, जानें अब कौन होंगें नए अध्यक्ष

पटना। कांग्रेस आलाकमान ने बिहार प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। काँग्रेस आलाकमान जल्द ही बिहार प्रदेश कॉंग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है। मदन मोहन झा पर लगातार इस्तीफे का दबाव बना हुआ था। माना जा रहा है इसी चरण में दो दिन पहले उन्हें दिल्ली बुलाया गया था। जिसके बाद कल सूचना आई कि बिहार में गांधी संदेश यात्रा टाल दी गई। 17 अप्रैल से गांधी संदेश यात्रा की शुरुआत चंपारण से होना था। बिहार में यह यात्रा 2 सप्ताह तक आयोजित की जानी थी। यात्रा को बिना वजह स्थगित करने के बाद कांग्रेसी नेताओं के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

राजेश राम बन सकते बिहार इकाई के नए अध्यक्ष

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस विधायक राजेश राम पार्टी की बिहार इकाई के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। राजेश भक्त चरण दास के खास माने जाते हैं। बिहार में कांग्रेस दलित-मुस्लिम के अपने पुराने समीकरण को मजबूत करना चाहती है, इसलिए राजेश राम को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। राजेश दलित हैं। जो बिहार में दलित समीकरण साधने में पार्टी की मदद कर सकता हैं।

कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने दिए थे बड़े फेरबदल के संकेत

वहीं, बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से हुए चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन में चुनाव लड़ना चाहती थी। यही वजह है कि वह पटना से दिल्ली तक तेजस्वी और लालू को मनाने की कोशिश करती रही। लेकिन लालू ने उन्हें समय नहीं दिया। जिसके बाद 23 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद राजद को सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने बेगूसराय सीट पर जीत हासिल की है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी इस नतीजे से खुश नहीं है। बिहार में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के चलते बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने काफी पहले ही प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर फेरबदल किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed