ISMC ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों को दिया प्रमाण पत्र

फुलवारीशरीफ, अजीत। सोमवार को आईएसएमसी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की। कराटे प्रशिक्षक भीम पंडित ने बताया कि आईएसएमसी के द्वारा फुलवारी शरीफ के 100 कराटे स्टूडेंट का ग्रेडिंग जीपीओ में हुआ। इसमे 55 येलो बेल्ट 35 ग्रीन बेल्ट 10 पर्पल बेल्ट का टेस्ट लिया गया। इसमे गौरव कुमार विस्वास को पर्पल बेल्ट, मुस्कान कुमारी,राज नंदनी,आदर्श कुमार को ऑरेंज बेल्ट, अंजलि पाठक, तनु कुमारी एवम ग्रीन बेल्ट में खुसी कुमारी,राज दीप,दिव्या राज,आयुस कुमार,आयु गुप्ता शामिल रहे। आईएसएमसी के भीम पंडित ने कहा सुरक्षा और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से शहर की बेटी युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है ताकि समाज में हर बच्ची अपने हक की लड़ाई खुद लड़ सके।

You may have missed