December 10, 2025

हाजीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या,पत्नी को किया जख्मी,एक गिरफ्तार

हाजीपुर।वैशाली में अपराधियों का कहर लगातार बरप रहा है।एक बार फिर यहां पर अपराधियों ने पुलिस-प्रशाशन को चुनौती दी है।अपराधियों ने सरेआम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दिया है।
अपराधियों ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को भी जख्मी कर दिया गया है।इस घटना के बाद इलाके में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना नगर थाना क्षेत्र की है।हाजीपुर के नगर थाना इलाके में इस घटना को अंजाम दिया गया।प्रॉपर्टी डीलर सुजीत कुमार शर्मा के घर में घुसकर अपराधियों ने फायरिंग की है।प्रॉपर्टी डीलर की वहीं गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी जाग गई तो अपराधियों ने पत्नी को भी जख्मी कर दिया है।प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पा रहा है।
वैशाली एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छापामारी की है।एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।हालांकि अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।घटना को लेकर किसी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर इलाके के लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही।

You may have missed