September 23, 2026

बाढ़ : घोसवरी गंगा घाट पर युवक की लाश बरामद, पीट कर हत्या किए जाने की आशंका

बाढ़। पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के घोसवरी गंगा घाट पर एक युवक की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान सुधीर कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है। जो सिमरी बख्तियारपुर गांव का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर कुमार बीते गुरूवार को दीदारगंज काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन रात तक वापस वह अपने घर नहीं पहुंचा। आज सुबह उसकी लाश गंगा किनारे मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं। इससे आशंका जताया जा रहा है कि मृतक की पीटकर हत्या की गई और शव को गंगा किनारे लाकर फेंक दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक बख्तियारपुर के सिमरी बख्तियारपुर गांव का रहने वाला है। वहीं परिजन घटना के बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि मामला क्या है।

You may have missed