मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, मजबूत करना बड़ी बात : मंत्री

  • रॉयल अशोका इंस्टीट्यूट आॅफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का उद्घाटन

पटना। राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित गायत्री मंदिर रोड में रॉयल अशोका इंस्टीट्यूट आॅफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का उद्घाटन कला संस्कृति, युवा एवं खेल विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा एवं एमएलसी डॉ. संजय मयूख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि स्व. अशोक सिंह की जो परिकल्पना थी उसे आज साकार किया गया है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है, उसे मजबूत करना बड़ी बात है। इस दिशा में उक्त संस्थान से काफी उम्मीदें हैं। यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि निकट भविष्य में बिहार-झारखंड में जनसंचार की पढ़ाई के लिए यह एक सर्वश्रेष्ठ संस्थान होगा। वहीं एमएलसी डॉ. मयूख ने कहा कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विकास के मार्ग में यह सर्वश्रेष्ठ एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी, ऐसा मेरा विश्वास है।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थान की निदेशिका मीनू सिंह ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत इंस्टीट्यूट बोर्ड की सदस्य शालिनी सिंह ने किया। वहीं इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार ने बताया कि जनसंचार विषय में तीन वर्षीय स्नातक (आॅनर्स) डिग्री का पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है। इसके लिए विद्यार्थियों का नामांकन भी शुरू हो चुका है। कुल 60 सीट है। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश वल्लभ और आॅक्सब्रिज हाई स्कूल पंकज सिंह (निदेशक) ने भी संबोधित किया। समारोह में जनसंचार विभाग के फैकल्टी, पत्रकार, विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुरू में स्व. अशोक सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रतना पुरकायस्थ ने की।

About Post Author

You may have missed