November 14, 2025

महिला दिवस पर पटना जिला प्रशासन की बड़ी पहल, आज शहर के सभी पार्क एवं उद्यान महिलाओं के लिए होंगे फ्री

पटना। आज विश्व भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। आज यानी कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इसी महिला दिवस के अवसर पर राजधानी पटना सहित देश दुनिया के कोने कोने में महिला दिवस को मनाया जा रहा है। जहां पर महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कुछ इसी प्रकार राजधानी पटना में भी महिलाओं के लिए की एक तोहफा दिया गया है, खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आज यानी कि 8 मार्च के दिन महिलाओं के लिए चिड़ियाघर सहित पटना के कुछ भागों में प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रहेगी।

महिला दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के पटना पार्क प्रमंडल के सभी पार्क जैसे चिड़ियाघर, इको पार्क, बुद्ध पार्क सभ्यता द्वार पार्क, शिवाजी पार्क सहित सभी पार्क आज महिलाओं के लिए प्रवेश करने में किसी भी प्रकार की शुल्क नहीं ली जाएगी। वही एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानि की एटीसी और कम्युनिकेशन नेवीगेशन सर्विलांस से लेकर सुरक्षा और सेवा की पूरी जिम्मेदारी आज महिलाओं के हाथों सौंपी गई है।

You may have missed