September 23, 2026

PATNA : 16 मार्च को विधानसभा के सामने धोबी समुदाय कपड़े धोकर करेंगे सरकार का विरोध

पटना, बिहार। पटना जिला प्रशासन के द्वारा बेलीरोड के धोबी घाट को तोड़ने के बाद अब जो भी समुदाय आंदोलन के मूड में दिखाई दे रहा है। बता दें कि इसके पूर्व 1 मार्च से ही धोबी समुदाय ने हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया है और धोबी समुदाय की ओर से यह बयान सामने आया है कि वह माननीय मंत्री तथा विधायकों के कपड़े नहीं धोएंगे। अब इसी कड़ी में पटना जिला रजक समिति के बैनर तले धोबी परिवार 16 मार्च को अपनी मांगों के समर्थन में विधान सभा के समक्ष कपड़ा धोएंगे। समिति की कार्यकारिणी में सोमवार को यह निर्णय लिया गया। समिति ने मांगों को पूरा करने के लिए 15 मार्च का समय दिया है।

इस संबध में समिति ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, विधायक आलोक मेहता, रामविलास प्रसाद आदि से मिलकर समाज की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पटना में छह धोबी घाटों का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय पटना नगर निगम द्वारा लिया गया था और राशि भी आवंटित की गई थी, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। नेताओं से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में ललन अकेला, अशोक कुमार रजक, जग्गू रजक, रवींद्र रजक, शंकर रजक सहित कई लोग मौजूद थे।

You may have missed